आज दिल्ली में सीएम धामी, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मंत्रियों संग करेंगे बातचीत

कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों को विभाग सौंपने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रवाना होंगे। इस दौरान वह कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। हालांकि अभी तक केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी बैठकों का अंतिम कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अप्रैल में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री धामी इस दौरे को लेकर प्रधानमंत्री से भी भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास कार्यों में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए वह प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त कर सकते हैं।
