DEHRADUNउत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का पलटा मिजाज: सुबह बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडक बढ़ गई। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया है। वहीं, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी जारी है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दी और बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश, बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 अप्रैल के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

वहीं, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम और अधिक सर्द बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *