DEHRADUNउत्तराखंड

उत्तराखंड: जल संस्थान ने बढ़ाए पानी के दाम, बिल में 4% इजाफा लागू

अगर आपके घर तक जल संस्थान की पाइपलाइन से पानी सप्लाई होता है, तो बुधवार से आपको इसके लिए पहले से अधिक भुगतान करना पड़ेगा। विभाग ने पानी के बिलों में करीब 4% की बढ़ोतरी लागू कर दी है।

जल संस्थान के अनुसार यह बढ़ोतरी तय टैरिफ प्रणाली के तहत की जाती है, जिसकी आधार दर (बेस रेट) वर्ष 2013 में निर्धारित की गई थी। इसी व्यवस्था के अनुसार हर साल बिलों में संशोधन किया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि पहले 2013 के बेस टैरिफ के आधार पर निचले स्लैब में 9% और ऊपरी स्लैब में 11% तक वृद्धि होती थी, लेकिन अब इसे घटाकर लगभग 4% कर दिया गया है।

जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह के मुताबिक, पानी के बिल तय करने में दो प्रमुख कारकों को ध्यान में रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *