DEHRADUNउत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, एम्स ऋषिकेश पहुंचे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन उत्तराखंड दौरे के दौरान एम्स ऋषिकेश पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) और कई मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में बांटा गया है। पहला जोन एयरपोर्ट क्षेत्र, दूसरा एम्स हेलीपैड और तीसरा मुख्य कार्यक्रम स्थल को बनाया गया है।

तीनों सुरक्षा जोनों की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की चूक न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *