DEHRADUNउत्तराखंड

उत्तराखंड में UCC को एक साल, पूर्व सीएम हरीश रावत ने बताया सनातन के खिलाफ

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुए एक साल पूरे होने पर सियासत गरमा गई है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यूसीसी सनातन धर्म पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे जितनी भी अपनी पीठ थपथपाए, इससे सच्चाई नहीं बदलने वाली। उनके मुताबिक यह कानून सनातन परंपराओं के खिलाफ उठाया गया कदम है।

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के पास जनता के असली मुद्दों पर बात करने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा पलायन, बेरोजगारी की गंभीर समस्या, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे अहम विषयों पर सरकार पूरी तरह चुप है। इन जमीनी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *