एशियन ओपन स्केटिंग में भारत का जलवा, 26 पदकों के साथ टॉप पर! 🥇🏆

देहरादून में चल रही एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 में भारतीय स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। तीसरे दिन के बाद भारत ने 8 स्वर्ण, 7 रजत और 11 कांस्य समेत कुल 26 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
📍 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हिमाद्री आइस रिंक में चल रही प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
🔥 जूनियर वर्ग में सिद्धांत मांजरे ने 500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता, जबकि यश परिजात जामदार ने रजत हासिल किया। वहीं साई सहाना ने सीनियर महिला 500 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया।
🏆 भारत – 26 पदक
🥈 चीन – 17 पदक
🥉 हांगकांग – 15 पदक
चार दिवसीय प्रतियोगिता अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। अंतिम दिन भारतीय स्केटर्स की नजरें पदकों की संख्या बढ़ाने पर रहेंगी।
