कर्नाटका

कर्नाटक मामला: प्रपोजल विवाद में प्रोफेसर की नौकरी गई, गृहमंत्री ने आरोपों से किया किनारा

कर्नाटक में एक निजी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा क्लासरूम प्रपोजल विवाद अब तूल पकड़ चुका है। राज्य के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि छात्रा को कक्षा में प्रपोज करने के आरोपों में घिरे प्रोफेसर को नौकरी से हटा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित इस कॉलेज में लेक्चर के दौरान प्रोफेसर द्वारा छात्रा को प्रपोज करने की घटना सामने आई थी। इस पर नाराज छात्रों ने प्रोफेसर के साथ मारपीट भी की, जिससे मामला और गरमा गया।

इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए जी. परमेश्वर ने कहा कि वे खुद उस मेडिकल कॉलेज के मालिक हैं, लेकिन हर घटना के लिए उनका नाम घसीटना गलत है। उन्होंने इस मामले में अपनी सीधी भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *