उत्तराखंड

कोटद्वार अलर्ट: बाबा नाम विवाद पर पुलिस हरकत में, सीमाओं पर चौकसी, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ा एक्शन

कोटद्वार नगर के पटेल मार्ग पर स्थित वकील अहमद की कपड़ों की दुकान ‘बाबा स्कूल ड्रेस एवं मैचिंग सेंटर’ के नाम को लेकर खड़े हुए विवाद की पुलिस ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। स्थिति को नियंत्रित बनाए रखने के लिए मंगलवार को भी पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

यूपी सीमा से लगे क्षेत्रों के साथ-साथ सनेह चौकी और चिल्लरखाल बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती लगातार बनी हुई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर भी पुलिस कड़ी निगरानी रखे हुए है।

31 जनवरी को बजरंग दल द्वारा किए गए हंगामे के बाद, दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों के बाहर से कोटद्वार पहुंचकर माहौल बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शहर में शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर घटनाक्रम को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जा रहा है।

हरिद्वार और उत्तर प्रदेश की ओर से कोटद्वार में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख बैरियरों पर सघन जांच और निगरानी की जा रही है। वहीं कोतवाली पुलिस ने इस पूरे विवाद से जुड़े मामलों की जांच भी शुरू कर दी है।

पटेल मार्ग स्थित बाबा गारमेंट्स की दुकान पर 26 जनवरी को हुई घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीरों की जांच बाजार चौकी प्रभारी विनोद कुमार को सौंपी गई है। इसके अलावा 31 जनवरी को देहरादून और हरिद्वार से आकर हंगामा करने वाले लोगों की जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक दिनेश चमोली को दी गई है।

पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *