DEHRADUNउत्तराखंड

दून सहित तीन जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और बर्फबारी के संकेत

मंगलवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। वहीं देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका अधिक है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *