चकराता में बड़ा सड़क हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF और पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

देहरादून/चकराता। शनिवार सुबह चकराता के सहिया के पास लालपुल क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा टियागो कार (DL9C 8092) अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे सभी 5 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घायल लोग:
- रोहन कुमार (23 वर्ष) – नई दिल्ली
- अभिषेक दुबे (26 वर्ष) – रोहिणी, दिल्ली
- अभिषेक (26 वर्ष) – नोएडा, उत्तर प्रदेश
- शिवानी सिंह (22 वर्ष) – वाराणसी, उत्तर प्रदेश
- प्रिन्स राज (22 वर्ष) – वाराणसी, उत्तर प्रदेश
हादसे में 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 3 लोगों को सामान्य चोटें लगी हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
SDRF और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पांचों घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा और गंभीर परिणाम में बदलने से बच गया।
🔴 मुख्य बातें
👉 कार करीब 35 मीटर गहरी खाई में गिरी
👉 कार में सवार थे 5 लोग
👉 SDRF और पुलिस ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान
👉 सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
👉 2 घायल गंभीर, 3 को सामान्य चोटें
👉 सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जा
