दिल्ली

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज: पीएम मोदी नोएडा को देंगे नई उड़ान

करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद नोएडा का हवाई संपर्क का सपना आज साकार होने जा रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे और दोपहर 12 बजे औपचारिक रूप से हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे।

पूरी तरह तैयार होने के बाद यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा। इसके शुरू होने से दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी। साथ ही, यहां विकसित होने वाले कार्गो हब के जरिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, बुलंदशहर, आगरा और आसपास के क्षेत्रों के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सामान निर्यात करने में सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बसों और निजी वाहनों से लोग लगातार जनसभा स्थल पर आ रहे हैं। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *