DEHRADUNउत्तराखंड

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले कोटद्वार के मोहम्मद दीपक, गर्मजोशी भरी मुलाकात बनी चर्चा का विषय

कोटद्वार निवासी मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर राहुल गांधी ने दीपक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर अपनापन जताया। उल्लेखनीय है कि कोटद्वार के पटेल मार्ग पर स्थित एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उठे विवाद के बाद मोहम्मद दीपक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। यह मामला उस समय और सुर्खियों में आया, जब राहुल गांधी ने इस विषय पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी थी।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में दीपक ने नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर उनसे भेंट की। इस मुलाकात को लेकर वैभव वालिया ने बताया कि राहुल गांधी ने कोटद्वार के दीपक कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनसे आत्मीय संवाद किया।

मानवीय मूल्यों और इंसानियत की मिसाल के रूप में पहचान बना चुके दीपक कुमार से राहुल गांधी ने स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। यह भेंट केवल एक व्यक्ति के सम्मान तक सीमित नहीं रही, बल्कि मानवता, करुणा और सेवा भावना जैसे सामाजिक मूल्यों को सम्मान देने का प्रतीक बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *