मौसम अलर्ट: 27 मार्च को उत्तराखंड के पहाड़ों में तूफान, मैदानों में भी असर

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सोमवार को तेज हवाओं और तूफान की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है और 27 मार्च तक पूरे राज्य में मौसम बदला हुआ रहेगा।
रविवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम 12.6 डिग्री रहा। वहीं पहाड़ी इलाकों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई।
