मौसम अपडेट :उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण इन दिनों राजधानी में गर्मी के तेवर नरम हैं। पारा गिरकर 40 से नीचे पहुंच गया

उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण इन दिनों राजधानी में गर्मी के तेवर नरम हैं। यही वजह है कि पारा गिरकर 40 से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। तेज बौछार ने गर्मी के माहौल को हल्का कर दिया है। 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। अगले दो दिनों तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन बादल बिन बरसे ही चल दिए। हालांकि, दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा, जिससे गर्मी के तेवर नरम रहे। हवा में नमी का स्तर 29 से 77 फीसदी रहा। 

विभाग ने अगले 24 घंटे में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन के लिए यलो अलर्ट जारी है व 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। 

अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:10 बजे
सूर्योदय का समय: 5:27 बजे
-दिनभर तेज बादल छाए रहने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471