Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ठाकरे सरकार पर संकट:देर रात अविश्वास प्रस्ताव लेकर राजभवन पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, - The Indian Exposure

ठाकरे सरकार पर संकट:देर रात अविश्वास प्रस्ताव लेकर राजभवन पहुंचे देवेंद्र फडणवीस,

CM Maharashtra

महाराष्ट्र का सियासी घमासान आठवें दिन राजभवन पहुंच गया। मंगलवार देर रात भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन और चंद्रकांत पाटील उद्धव सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर राजभवन पहुंचे।

इससे पहले, फडणवीस दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यहां से वे मुंबई पहुंचे और विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने चले गए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के बाद फडणवीस ने राजभवन के बाहर कहा- उद्धव सरकार अल्पमत में है, बहुमत साबित करे।

कांग्रेस बोली- शिंदे के पीछे की महाशक्ति सामने आई
फडणवीस के राजभवन पहुंचने पर कांग्रेस हमलावर हो गई। पार्टी नेता सचिन सावंत ने कहा- एकनाथ शिंदे के पीछे की महाशक्ति सामने आ गई है। दरअसल, गुवाहाटी के होटल में 24 जून को शिंदे ने बागी विधायकों को कहा था कि हमारे साथ महाशक्ति है, उद्धव सरकार गिर जाएगी।

  • भाजपा ने बुधवार को अपने सभी विधायकों को मुंबई आने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक विधायकों के साथ देवेंद्र फडणवीस मीटिंग कर सकते हैं। फडणवीस मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मुंबई लौटे हैं।
  • राज्यपाल से फडणवीस की मुलाकात के बाद राजभवन का एक फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लेटर के मुताबिक, राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव सरकार को 30 जून, सुबह 11 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और फ्लोर टेस्ट का निर्देश दिया है। हालांकि राजभवन ने इस लेटर को फर्जी बताते हुए ऐसे किसी भी निर्देश से इनकार किया है।
  • भाजपा ने दिया शिंदे गुट को मंत्रिमंडल का प्लान
  • सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

शिंदे गुट 30 जून तक मुंबई लौट सकते हैं
सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे गुट 30 जून तक मुंबई लौट सकते हैं। हालांकि, गुट के कितने विधायक लौटेंगे, इसपर संशय बरकरार है। वहीं गुवाहाटी में होटल की बुकिंग 30 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है।​​​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481