Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Presidential Election 2022: देश की नई महामहिम होंगी द्रौपदी मुर्मू, - The Indian Exposure

Presidential Election 2022: देश की नई महामहिम होंगी द्रौपदी मुर्मू,

President of India

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। हर जगह मिठाई बांटी गई तो एक दूसरे को गले लगर बधाई देते रहे। अनुसूचित जनजाति समाज से देश की पहली महिला राष्ट्रपति मुर्मू के बनने पर अभिनंदन यात्रा निकाली गई। प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुरु हुई यह अभिनंदन यात्रा दिल्ली के पंत मार्ग होते हुए गोल डाकखाना-अशोका रोड-रायसीना मार्ग से होकर राजपथ तक गई। ढोल-नागाड़ों के साथ निकाली गई इस अभिनंदन यात्रा के दौरान फूलों की बारिश होती रही। सभी ने इस अभिनंदन यात्रा का स्वागत किया और खुशी जाहिर की।

प्रदेश भाजपा ने सुबह से अभिनंदन यात्रा की तैयारी में थी। देर शाम जब परिणाम घोषित हुआ तो खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों का जोश देखते बन रहा था। पंडित पंत मार्ग से गुरुद्वारा रकाब गंज तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। हाथ में तिरंगा व भाजपा का झंडा लेकर भारत माता की जयघोष करते रहे। सभी के हाथ में प्रथम नागरिक के फोटो वाला कट आउट दिखा तो एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत का नारा लगाते रहे। कई कार्यकर्ता ओडिसा की भेष-भूषा में पहुंचे हुए तो वहीं अनुसूचित जनजाति समाज के पारंपरिक गाने व धुन पर थिरकते रहे। 

सबसे अधिक खुशी महिला कार्यकर्ताओं में दिखीं। अभिनंद यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, सांसद डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह समेत भाजपा विधायक भी शामिल हुए। हालांकि, तय कार्यक्रम के तहत इस अभिनंदन यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल नहीं हो सके।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में द्रौपदी मुर्मू के रूप में पहली बार किसी आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद मिलना प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय है। पूरी दिल्ली उनके राष्ट्रपति बनने पर हाथ खोल कर उनका स्वागत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481