Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP : सीएम शिवराज 4 सितंबर को 18 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे,  - The Indian Exposure

MP : सीएम शिवराज 4 सितंबर को 18 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे, 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 सितंबर को 18 हजार चयनित शिक्षकों को नियुक्त पत्र देंगे। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से जंबूरी मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी।  कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को शिक्षा भी मिलेगी और उनको रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। सरकार नौकरी और स्वरोजगार को लेकर गंभीर है। इसके लिए कई स्तर पर काम किए जा रहे है। इसके अलावा सीएम आवास में हाथ ठेला वालों को सपरिवार बुलाया जाएगा। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही लोग अपने अनुभव सुनाएंगे। इसके आधार पर मुख्यमंत्री उनके सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कदम उठाएंगे।

सरकार खाली पदों की जानकारी जुटा रही
प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। विपक्ष बेरोजगारी को मुद्दा बना रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल में 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है। ऐसे में सरकार विभागों में खाली पदों की जानकारी जुटा रही है। अब तक 21 विभागों में 93 हजार 681 पद खाली होने की जानकारी मिली है। यह अधिकतर पद स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के है। अभी सभी विभागों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके बाद सरकार पदों को अभियान चला कर भरेंगी।

कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु सीमा बढ़ाने की मांग
राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु सीमा 62 से 65 वर्ष करने की मांग की है। इसके लिए समिति की तरफ से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों की कमी है। जिसका वर्क लोड मौजूदा स्टाफ पर बढ़ रहा है। प्रस्ताव में यह भी लिखा है कि जैसे ही नई भर्ती होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481