Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, 10 जनवरी से पंजाब में करेगी प्रवेश - The Indian Exposure

Punjab : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, 10 जनवरी से पंजाब में करेगी प्रवेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी को शंभू बाॅर्डर से पंजाब में प्रवेश करेगी। यात्रा राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, लुधियाना, जालंधर, ब्यास, बटाला होते हुए पठानकोट जाएगी। वहां से जम्मू की सीमा में प्रवेश करेंगे। वे अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब भी जाएंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रेसिडेंट अमरिंदर राजा वड़िंग पंजाब में सफल बनाने के लिए जुट गए हैं।

वीरवार, 8 दिसंबर को उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब भर से कांग्रेस के 234 ब्लॉक प्रेसिडेंट को बैठक के लिए बुलाया है। फिर, 13 दिसंबर को 117 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस पदाधिकारी और जिला कांग्रेस प्रेसिडेंट्स को बुलाया गया है।

कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों पर वड़िंग ने पंजाब से कांग्रेस के सांसदों, विधायकों की एक कमेटी बनाई है। ये कमेटी यात्रा के दौरान सभी प्रबंधों को देखेंगी। वड़िंग के साथ प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखपाल खैहरा आदि को भी कई जिम्मेदारियां मिलेंगी।

वड़िंग का कहना है कि पंजाब में यात्रा के दौरान हर समय 5000 से अधिक कार्यकर्ता राहुल के साथ चलेंगे। वड़िंग मुख्यमंत्री मान से यात्रा संबंधी सहयोग भी मांग चुके हैं।

कैप्टन, जाखड़ की गैर-हाजिरी में वड़िंग की बड़ी परीक्षा

पंजाब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए बड़े नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील कुमार जाखड़। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू, और पूर्व सीएम चन्नी के विदेश में होने के चलते कांग्रेस वर्करों को यात्रा से जोड़ना वड़िंग के लिए बड़ी चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481