Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अंबाला में 11 जनवरी को पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा :पहली बार आएंगे राहुल गांधी - The Indian Exposure

अंबाला में 11 जनवरी को पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा :पहली बार आएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पानीपत से वाया करनाल और कुरुक्षेत्र होते हुए 11 जनवरी को अंबाला पहुंच रही है। कांग्रेसी यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा का शेड्यूल लगभग फाइनल हो चुका है। राहुल गांधी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के गृह जिले में अपना वर्चस्व दिखाएंगे।

खास बात यह है कि राहुल गांधी 11 जनवरी को पहली बार अंबाला पहुंच रहे हैं। हालांकि, गांधी परिवार के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी वर्ष 1978, तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी वर्ष 1984 व 1991 में अंबाला लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार कर चुके हैं। यही नहीं, वर्ष 2004 में सोनिया गांधी भी अंबाला कैंट के गांधी ग्राउंड में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी।

फेस-2 में पानीपत से होगी एंट्री
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे फेस-2 में पानीपत के सनौली से 5 जनवरी को एंट्री करेगी। रात को सनौली में ही ठहराव होगा। 6 जनवरी को सुबह 6 बजे पदयात्रा शुरू होगी। इसी दिन पानीपत में रैली होगी। अगले दिन सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होकर 7 जनवरी को करनाल पहुंचेगी। करनाल में यात्रा 7 व 8 जनवरी को होगी।

कुरुक्षेत्र से अंबाला में एंट्री होगी यात्रा
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी 9 और 10 जनवरी को कुरुक्षेत्र रहेंगे। अगले दिन 11 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा अंबाला सिटी से होते हुए शाम को शंभु बॉर्डर पर समाप्त होगी। 12 दिसंबर की सुबह राहुल गांधी पंजाब के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481