Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज झारखंड आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्य को देंगी भव्य हाईकोर्ट की सौगात - The Indian Exposure

आज झारखंड आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्य को देंगी भव्य हाईकोर्ट की सौगात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को झारखंड आ रही हैं। वे सबसे पहले बुधवार को दिल्ली से सेना के विशेष विमान से सुबह आठ बजे देवघर पहुंचेंगी। देवघर में वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद वे पहली बार देवघर जा रही हैं।

राष्ट्रपति बुधवार दोपहर में रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु रांची में लगातार दो दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। बुधवार शाम पांच बजे रांची के धुर्वा में बनकर तैयार झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहेंगे मौजूद

झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अनिरुद्ध बोस के साथ-साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सम्मिलित होंगे।

समारोह संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति राजभवन लौट जाएंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति अगले दिन गुरुवार को खूंटी जाएंगी जहां वे महिला सम्मेलन में लाइवलीहुड मिशन की दीदियों को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी भाग लेंगे।

इसके बाद राष्ट्रपति रांची लौट जाएंंगी जिसके बाद नामकोम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी), रांची के दीक्षा समारोह में सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी सम्मिलित होंगे।

दूसरी बार झारखंड आ रहीं द्रौपदी मुर्मु

द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार झारखंड आ रही हैं। वे सबसे पहले 15 नवंबर को झारखंड आई थीं। वे इसी दिन रांची आकर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी जन्मस्थली उलिहातू, खूंटी गई थीं, जहां महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण की थीं और उनके वंशजों से मुलाकात की थीं। इसके बाद रांची होते हुए जबलपुर के लिए रवाना हो गई थीं।

हालांकि उस वक्त भी उनका कार्यक्रम देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने तथा खूंटी में बिरसा कॉलेज में प्रस्तावित महिला सम्मेलन में भाग लेेने का था लेकिन अंतिम वक्त दोनों कार्यक्रम टल गया था। राष्ट्रपति झारखंड स्थापना दिवस समारोह में भी सम्मिलित नहीं हो सकी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481