Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Maharashtra: 26/11 जैसे हमले की धमकी देने वाले छात्र को पुलिस ने नांदेड़ में दबोचा - The Indian Exposure

Maharashtra: 26/11 जैसे हमले की धमकी देने वाले छात्र को पुलिस ने नांदेड़ में दबोचा

मुंबई में विस्फोट की धमकी ट्विटर पर पोस्ट करने के आरोपी छात्र को पुलिस ने मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ से हिरासत में ले लिया। ट्विटर पर सोमवार को मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था, मैं बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने जा रहा हूं।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यूजर की लोकेशन मुंबई से करीब 625 किलोमीटर दूर नांदेड़ शहर में पाई गई थी। देर रात जारी पुलिस बयान के मुताबिक संदिग्ध 19 साल का स्कूली छात्र है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ने उसे एटीएस की नांदेड़ इकाई की मदद से हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उसे मुंबई ले जाया जा रहा है। आरोपी ने मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481