Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मोदी सरकार के नौ साल: आज से शुरू होगा भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान - The Indian Exposure

मोदी सरकार के नौ साल: आज से शुरू होगा भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज (30 मई) से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। 2024 के चुनावों पर नजर रखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और उन्हें जनता के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को एक विशाल रैली के साथ इस संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं, 31 मई को पीएम मोदी की रैली होगी। जानकारी के मुताबिक चुनावी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रैली आयोजित की जा सकती है। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर हर लोक सभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा का ये अभियान 30 मई से 30 जून यानि पूरे एक महीने तक चलेगा।

सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का रोड मैप तैयार
इस खास मौके पर सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। देश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोकसभा सीटों पर जनसभाएं होंगी। जिनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना अनिवार्य है।भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसद एवं विधायक भी इन रैलियों और जनसभाओं में शामिल होंगे। देश भर में एक लाख विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।हर लोकसभा में 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा।  प्रदेश के प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।

गुजरात के 26 लोकसभा क्षेत्रों में “नागरिक कनेक्ट” कार्यक्रम की शुरुआत
भाजपा ने गुजरात के 26 लोकसभा क्षेत्रों में “नागरिक कनेक्ट” कार्यक्रम की योजना शुरू कर दी है। गुजरात भाजपा उपाध्यक्ष गोरधन जदाफिया ने मध्य गुजरात की छह लोकसभा सीटों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की वडोदरा में एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 30 मई से शुरू होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए 30-दिवसीय रोड मैप तैयार किया गया। जदाफिया ने कहा कि पार्टी सभी 26 निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481