Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Canada: कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टर की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां - The Indian Exposure

Canada: कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टर की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां

कनाडा के बैंकूवर शहर में एक शादी समारोह के दौरान टॉप गैगस्टरों की सूची में शामिल भारतीय मूल के समरजीत समरा उर्फ चक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शादी में शामिल होने आए 28 वर्षीय समरा की हत्या को पुलिस गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

डांस के दौरान लगी गोली

स्थानीय अखबार वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेजर स्ट्रीट पर रविवार रात करीब 1:30 बजे गोली मारे जाने से आधा घंटे पहले समरजीत समारोह में आए अन्य मेहमानों के साथ फ्रेजरव्यू बैंक्वेट हाल में डांस फ्लोर पर था। समरजीत और उसका बड़ा भाई रविंदर दोनों यूएन के टाप गैंगस्टरों की सूची में शामिल थे।

पुलिस की सीपीआर से बचाने की कोशिश

शादी समारोह में आए कुछ मेहमानों ने घटना के बारे में मीडिया से बताया कि कुछ अज्ञात लोग बैंक्वेट हाल में वापस आए और डीजे वाले से संगीत बंद करने को कहा। उस समय करीब 60 मेहमान वहां मौजूद थे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीपीआर से बचाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481