Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chandigarh : तीन घंटे में 27.9 MM बरसा पानी, दो साल बाद एक दिन में सर्वाधिक बरसात - The Indian Exposure

Chandigarh : तीन घंटे में 27.9 MM बरसा पानी, दो साल बाद एक दिन में सर्वाधिक बरसात

चंडीगढ़ में सोमवार शाम को झमाझम बारिश ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कुछ ही घंटों में 27.9 एमएम बारिश हुई, जो पिछले दो साल में मई महीने में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को चंडीगढ़ में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन दोपहर तक धूप खिली रही। तीन बजे के करीब अचानक मौसम बदलने लगा और शाम चार बजे के करीब शहर के अधिकतर इलाकों में काले बादल छा गए। करीब एक घंटे बाद शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। 

मौसम विभाग के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे से देर रात तक बारिश जारी रही। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि रात 9:30 बजे तक चंडीगढ़ में 27.9 एमएम बारिश हुई। यह बारिश पिछले दो साल में एक दिन में सबसे ज्यादा है, क्योंकि 2022 में 23 मई को 11.5 एमएम बारिश हुई थी और 14 मई 2021 को 31.8 एमएम बारिश हुई थी। 

अगले पांच दिन तक गर्मी से रहेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में आई गिरावट जारी रहेगी और तापमान 30 डिग्री से नीचे जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है, जो आने वाले करीब पांच दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान शहर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481