Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chardham Yatra : भक्तों के लिए 22 घंटे तक खुल रहा है केदारनाथ मंदिर, अब तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन - The Indian Exposure

Chardham Yatra : भक्तों के लिए 22 घंटे तक खुल रहा है केदारनाथ मंदिर, अब तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

केदारनाथ मंदिर को भक्तों के लिए 24 घंटे में से 22 घंटे तक खुला रखा जा रहा है। भक्तों को रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक गर्भगृह के दर्शन कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजा भी जारी है। एक सप्ताह से रोज 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में बीते वर्ष से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक 6 लाख 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को बूंदाबांदी के बीच 23,083 श्रद्धालु पहुंचे।

केदारनाथ में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़
केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही तरह से पंजीकरण की सुविधा बंद कर दी गई है। वहीं यात्रा मार्गों पर जाम लगने के कारण तीर्थयात्री रोक-रोक कर आगे भेजे जाएंगे।

इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 03 जून तक रोक लगा दी है। वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481