Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia-Ukraine War: रूस के बेलगोरोद में यूक्रेनी हमला, गोलीबारी में एक नागरिक की मौत - The Indian Exposure

Russia-Ukraine War: रूस के बेलगोरोद में यूक्रेनी हमला, गोलीबारी में एक नागरिक की मौत

दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने यह जानकारी दी।

गवर्नर ने बताया कि वहां विस्थापित नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड की मौत हो गई। गवर्नर ने बताया कि हमले में दो लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति को दी गई जानकारी

इस बीच, क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव बताया कि क्षेत्रीय प्रमुखों, आपात स्थिति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मॉस्को पर हुए ड्रोन हमले के बारे में जानकारी दी गई।

दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सभी रूसी एजेंसियों ने इस स्थिति में सही तरीके से काम किया। पेसकोव ने कहा, “सभी ने सही तरीके से काम किया। वायु रक्षा प्रणाली ने भी अच्छा काम किया।”

बता दें कि मंगलवार सुबह यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को और मॉस्को क्षेत्र पर हमला किया। हमले में आठ ड्रोन शामिल थे, जिनमें से पांच को पैंटिर-एस मिसाइल प्रणाली द्वारा मार गिराया गया था। ड्रोन हमले में दो व्यक्तियों को मामूली चोटे आई थीं, जिन्हें चिकित्सा सहायता दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481