Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : केदारनाथ पंजीकरण के नाम पर यात्रियों से वसूली, मुकदमा दर्ज - The Indian Exposure

Uttarakhand : केदारनाथ पंजीकरण के नाम पर यात्रियों से वसूली, मुकदमा दर्ज

केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण के नाम पर तीर्थ यात्रियों से पैसा वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में ऋषिकेश तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक ने शिकायत दी थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक कुनाल जाटव निवासी सर्वहारा नगर चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में फोटो स्टेट का कार्य करता है। शिकायत मिली थी कि शासन ने चारधाम यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा रखी है, लेकिन आरोपी वह ट्रांजिट कैंप परिसर में पहुंचे यात्रियों से केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण के लिए स्लॉट बुक कराने का दावा कर रहा था। इसकी एवज में वह यात्रियों से पैसे ले रहा था। जिसके बादऋषिकेश तहसील में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक शोभाराम जोशी ने कोतवाली में शिकायत दी थी। कोतवाल पांडे ने बताया कि कुनाल जाटव के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481