Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia-Ukraine War: रूस ने कीव में फिर बरसाए गोले, ड्रोन और मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत - The Indian Exposure

Russia-Ukraine War: रूस ने कीव में फिर बरसाए गोले, ड्रोन और मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत

रूस ने गुरुवार रात एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हवाई हमला किया। 17 आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों के हमले में एक बच्ची और दो महिलाएं मारी गईं और 10 लोग घायल हुए हैं। हमले से एक अपार्टमेंट, एक मेडिकल क्लीनिक, पानी की पाइपलाइन और कुछ अन्य संपत्तियों को नुकसान हुआ है।

यूक्रेनी सेना ने बताया है कि हमले में प्रयुक्त दस मिसाइलों को आकाश में नष्ट करने के बावजूद यह नुकसान हुआ है। रूस ने ताजा हमले में इस्कंदर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इस बीच रूसी सेना ने बेलगोरोद सीमा के निकट अभियान चलाकर 50 यूक्रेनी लड़ाकों को मार गिराने और बाकी को भगा देने का दावा किया है।

मई में कीव पर 18 से अधिक हमले

रूस ने बीते मई महीने में कीव पर 18 से ज्यादा हवाई हमले किए थे। केवल बुधवार को ही तीन बारे हमले किए गए। हमलों की आशंका से राजधानी में थोड़ी-थोड़ी देर में नागरिकों को सतर्क करने वाले सायरन बजते रहते हैं। हमले के लिए आने वाले ज्यादातर ड्रोन और मिसाइल आकाश में नष्ट किए जा रहे हैं, लेकिन इस सबके चलते लोगों के सामान्य जीवन की गतिविधियां पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई हैं।

आशंकित लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बच्चों, बूढ़ों और बीमार लोगों को ज्यादा मुश्किल हो रही है। लक्ष्य से टकराने वाले ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन की संपत्तियों को नुकसान हो रहा है, साथ ही जो हमलावर उपकरण आकाश में नष्ट किए जा रहे हैं उनका जलता हुआ मलबा इमारतों व अन्य संपत्तियों पर गिरने से भी नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481