Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
PM Modi US Visits: अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी - The Indian Exposure

PM Modi US Visits: अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जून 2023 को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को दोबारा संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने आठ जून 2016 को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।

पीएम मोदी के नाम जुड़ेगा ये रिकॉर्ड

पीएम मोदी पहली बार अमेरिका की द्विपक्षीय आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। इसके पहले राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार ने सिर्फ दो वैश्विक नेताओं को द्विपक्षीय यात्रा पर आमंत्रित किया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने ट्विटर पर पीएम मोदी को भेजे गए निमंत्रण के बारे में जानकारी दी है।

पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी को भेजे गए निमंत्रण में लिखा गया है कि वैश्विक शांति व संपन्नता के प्रति हमारे साझा मूल्यों व प्रतिबद्धताओं के चलते भारत व अमेरिका के बीच साझेदारी बढ़ती जा रही है। आपके पास अवसर होगा कि आप भारत के भविष्य को लेकर अपने सोच और दोनो देशों के समक्ष वैश्विक चुनौतियों के बारे में बता सकें। आपने पूर्व में कांग्रेस की संयुक्त अधिवेशन को जब संबोधित किया था, उसका भारत व अमेरिका की दोस्ती पर गहरा असर पड़ा है। हम आपको एक बार फिर संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने के लिए आपको आमंत्रित करके गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

इससे पहले कई वैश्विक नेता कर चुके हैं संबोधित

वर्ष 2022 में यूक्रेन को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को दो बार (मार्च और दिसंबर) में कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने का मौका मिला था लेकिन इसमें एक बार संबोधन वर्चुअल था। गिने-चुने वैश्विक नेताओं को ही अमेरिकी कांग्रेस को एक से ज्यादा बार संबोधित करने का मौका मिला है। इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतान्यहू और ब्रिटेन के पूर्व पीएम विंस्टन चर्चिल तीन-तीन बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481