Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Prayagraj : संगम में नहाते वक्त अधिवक्ता समेत नौ डूबे, पांच लापता - The Indian Exposure

 Prayagraj : संगम में नहाते वक्त अधिवक्ता समेत नौ डूबे, पांच लापता

दारागंज में स्नान करने गए अधिवक्ता समेत नौ लोग रविवार शाम संगम में डूब गए। इनमें से चार को बाहर निकाल लिया गया लेकिन अधिवक्ता व चार छात्रों का पता नहीं चला। जल पुलिस संग एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंधेरा ज्यादा होने पर रात नौ बजे के करीब तलाश बंद कर दी गई। सोमवार को एक बार फिर से खोजबीन की जाएगी।

हादसा शाम को 6.30 बजे के करीब हुआ। मौसम के अचानक करवट लेने पर बड़ी संख्या में लोग संगम स्नान को पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान तेज आंधी आई और हवा के दबाव में बहाव तेज हो गया। बहाव की चपेट में आकर स्नान कर रहे कुल नौ लोग गहराई में जाकर डूबने लगे। शोरगुल मचा तो घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवान व गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने चार लोगों को तो बचा लिया, लेकिन पांच अन्य लोग देखते ही देखते पानी में समा गए।

सूचना पर दारागंज पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई और डूबे लोगाें की तलाश में जुट गई। करीब ढाई घंटे तक खोजबीन चलती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद तलाश बंद कर दी गई। दारागंज इंस्पेक्टर आशीष सिंह भदौरिया ने बताया कि कुल नौ लोग डूबे थे। इनमें से चार को तो बचा लिया गया लेकिन पांच अन्य का पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोरों के साथ जल पुलिस व एसडीआरएफ के जवान भी लगे थे। सोमवार सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी।

डूबने वालों में महेश्वर अधिवक्ता हैं और हाईकोर्ट में किसी वकील के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उधर सुमित व विशाल एनडीए परीक्षा की तैयारी करते हैं और पार्वती अस्पताल के पास स्थित कोचिंग में पढ़ते हैं। इसी तरह उत्कर्ष व अभिषेक एसएससी की तैयारी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481