Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nainital : 11 साल में छठी बार पारा 39 डिग्री के पार - The Indian Exposure

Nainital : 11 साल में छठी बार पारा 39 डिग्री के पार

शहर में पारा चढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री की दहलीज पार कर गया है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने जल्द बारिश का अनुमान जताया है।

बुधवार को दिन के समय तपिश से लोग बेहाल हो गए। गर्मी का अहसास पूर्वाह्न से ही होने लगा था। दोपहर तक घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी की वजह से बाजार में भी कम भीड़ रही। लोग घरों में कूलर, एसी के सहारे दिन काटते दिखे, पंखे तो जवाब ही दे गए। शहर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया।


पिछले 11 साल में छठी बार जून में शहर का तापमान 39 डिग्री पार कर गया है। राहत की बात है कि मौसम विभाग ने 10 जून को बारिश का अनुमान जताया है। मैदानी इलाकों में 15 मिमी तक बारिश हो सकती है जिससे चढ़ रहे पारे पर ब्रेक लगेगा। उसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। हालांकि इस बार गर्मियों के सीजन में पारा 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481