Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Bengal Panchayat election: नामांकन के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, TMC समर्थकों पर आरोप - The Indian Exposure

Bengal Panchayat election: नामांकन के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, TMC समर्थकों पर आरोप

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को मुर्शिदाबाद के खरग्राम में बदमाशों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम फूलचांद शेख है।

इस घटना में एक महिला समेत चार कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए।

कांग्रेस ने तृणमूल पर हमले का आरोप लगाया है, जबकि सत्ताधारी दल ने इस घटना में शामिल होने से साफ इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर में फूलचांद शेख कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर के सामने बैठे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस ने TMC पर लगाया आरोप

इस घटना में एक महिला समेत चार कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों पर हत्या का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि बंगाल में जंगलराज चल रहा है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

इस घटना को लेकर उन्होंने राजपाल से भी शिकायत की है। वहीं दूसरी ओर राज्य चुनाव आयुक्त ने इस घटना को लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

TMC ने आरोपों को नकारा

दूसरी ओर तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा कि इस घटना से तृणमूल कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। व्यक्तिगत रंजिश या फिर किसी और वजह से हत्या की गई है। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481