Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Vande Bharat Express: पटना-गया रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन आज - The Indian Exposure

Vande Bharat Express: पटना-गया रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन आज

पटना से जहानाबाद, गया होते हुए रांची तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाना है। इसको लेकर 11 जून को ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस अपने ट्रायल रन के दौरान जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग में रुकते हुए रांची तक का सफर पूरा करेगी।

पटना के बाद जहानाबाद में इसका पहला ठहराव होगा। पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड को पटना-गया-रांची के अलावा दानापुर मंडल के अंतर्गत जहानाबाद तथा धनबाद मंडल अंतर्गत कोडरमा, हजारीबाग टाउन में ठहराव के लिए प्रस्ताव भेजा था। रेल सूत्रों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से सुबह 6.45 बजे खुलेगी और जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना, रांची में रुकते हुए अपराह्न 1.45 बजे हटिया तक जाएगी।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरि झंडी दिखा कर ट्रेन काे रवाना करेंगे। राजेंद्र नगर टर्मिनल पर इस ट्रेन का रखरखाव किया जाएगा।

मगध चेतना मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ओम रंजन शर्मा , सूरज कुमार निर्मल आदि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तथा जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद तथा पूर्व मध्य रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

टाटानगर तक चलाने की मांग

मंच के अध्यक्ष ने कहा कि वन्दे भारत एक्सप्रेस का जहानाबाद में पहला ठहराव होना जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। इस अत्याधुनिक ट्रेन के चलने व जहानाबाद में ठहराव से इस ज़िले के अतिरिक्त अरवल, पटना और नालंदा के निवासी यात्रियो को भी यातायात में बेहतर लाभ होगा। अनिल कुमार ने रेलवे के अधिकारियों से मांग की कि इसे भविष्य में टाटानगर तक विस्तारित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481