Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sweden Shooting: स्वीडन में हुई गोलीबारी में 15 वर्षीय किशोर की मौत, अन्य तीन घायल - The Indian Exposure

Sweden Shooting: स्वीडन में हुई गोलीबारी में 15 वर्षीय किशोर की मौत, अन्य तीन घायल

स्वीडन के स्टॉकहोम में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए।

पुलिस को शनिवार की शाम दक्षिणी स्टॉकहोम के एक चौराहे के पास गोलीबारी होने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर बंदूक की गोली से घायल हुए लोग मिले।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्टॉकहोम में हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्टॉकहोम पुलिस की प्रवक्ता तोवे हैग ने बताया कि गोलीबारी के एक घंटे के भीतर स्टॉकहोम के दक्षिण में एक कार का पीछा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481