Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Ballia: गोपालनगर अनुसूचित बस्ती में फिर लगी भीषण आग, 100 से अधिक लोगों के आशियाने राख - The Indian Exposure

Ballia: गोपालनगर अनुसूचित बस्ती में फिर लगी भीषण आग, 100 से अधिक लोगों के आशियाने राख

उत्तरी दियराचंल के गोपालनगर अनुसूचित बस्ती में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। पछुवा हवा के झोंके से पोखरा स्थित यादव बस्ती तक पहुंच गई। एक ओर भीषण गर्मी की तपिश तो दूसरी ओर आग की लपटों के कारण लोग नजदीक नहीं पहुंच नहीं पा रहे थे।  फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका।

आग पर जब तक नियंत्रण किया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। 100 अधिक लोगों के आशियाने और उसमे रखे लाखों रुपये के खाद्यान्न, कपड़े, घर-गृहस्थी के सामान सहित सब कुछ जलकर राख हो गए। चारों तरफ करुण क्रंदन सुनकर अजीब सा वातावरण हो गया। कुछ दिन पहले भी इसी बस्ती में लगी आग में 91 परिवारों के आशियाने स्वाहा हो गए थे।

गुरुवार को गोपालनगर अनुसूचित बस्ती निवासी सुरेंद्र राम के घर से आग की लपटें उठने लगी। देखते-देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं। देखते ही देखते लगभग 100 लोगों के घर आग की लपटों में घिर गए।अनुसूचित बस्ती से लेकर यादव बस्ती तक पूरा गांव आग का गोला बन गया।

भीषण आग के कारण भगदड़ की स्थिति हो गई। जो जहां था, जान बचाकर सब कुछ छोड़कर बस्ती से बाहर भाग खड़ा हुआ। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोग अगर मशक्कत नहीं करते तो आग शिवाल मठिया तक फैल जाती है। आग पर जब तक काबू पाया गया पूरी की पूरी बस्ती जलकर खाक हो गया। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481