Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarkashi: सीएम धामी से वार्ता के बाद मुस्लिम समुदाय की दून में महापंचायत स्थगित - The Indian Exposure

Uttarkashi: सीएम धामी से वार्ता के बाद मुस्लिम समुदाय की दून में महापंचायत स्थगित

उत्तरकाशी के पुरोला की घटना के बाद दून में महापंचायत करने पर अड़े मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद देर रात महापंचायत को स्थगित कर दिया। आयोजकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरोला जैसी घटना दोबारा न होने और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वालों से सख्ती से निटपने का आश्वासन दिया है।

पुरोला की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने दून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया था। मुस्लिम समुदाय के ऐलान के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल बन गया था। पूरी सरकारी मशीनरी मामले को लेकर सतर्क हो गई थी।

पुलिस प्रशासन लगातार मुस्लिम समुदाय से वार्ता कर रहा था, लेकिन वह महापंचायत पर अड़े हुए थे। बुधवार देर रात डीआईजी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के साथ महापंचायत के आयोजकों ने बैठक की। इसमें उन्होंने बृहस्पतिवार को इस मामले में डीजीपी और मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।

बृहस्पतिवार को दोपहर में आयोजक डीजीपी अशोक कुमार से मिले, लेकिन वार्ता के बाद उन्होंने ऐलान किया कि महापंचायत को टाला नहीं जाएगा। चाहे पुलिस प्रशासन उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दे। साथ ही उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की भी मांग की। इसके बाद आयोजकों ने देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481