Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mission 2024: अमित शाह आज जम्मू में गिनाएंगे भाजपा राज की नौ साल की उपलब्धियां - The Indian Exposure

Mission 2024: अमित शाह आज जम्मू में गिनाएंगे भाजपा राज की नौ साल की उपलब्धियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिन के जम्मू कश्मीर प्रवास के लिए शुक्रवार को जम्मू पहुंचेंगे। वह केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियां बताने और विकास योजनाओं को गति देने के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं। शाह जम्मू के मजीन में तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने भी जाएंगे। इस नवनिर्मित मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए हाल ही में खोला गया है। शाह के दौरे के चलते जम्मू के भगवतीनगर में रैली स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

जम्मू पहुंचने के बाद गृह मंत्री सीधे त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद जम्मू के मजीन में तिरुपति बाला जी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। मजीन इलाके में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके बाद भगवतीनगर में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह महा जनसंपर्क अभियान चला रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाएंगे।

रैली में हिस्सा लेने के लिए वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग भी जम्मू पहुंच गए हैं। सह प्रभारी आशीष सूद पहले से जम्मू में हैं। चुग ने वीरवार शाम को पार्टी मुख्यालय में बैठक कर जम्मू रैली की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने रैली स्थल का दौरा कर तैयारियां जांची। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी भी मौजूद थे। जम्मू में काफिले की सुरक्षा के लिए ड्राई रन सुरक्षाबलों व खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीरवार को उन सभी जगहों के दौरे किए जहां शाह को जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481