Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar : पुलभट्टा में 34 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar : पुलभट्टा में 34 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलभट्टा पुलिस ने 34 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने जंगल में गोवंशीय पशु काट कर उसके अवशेष को तालाब में फेंक दिया था जबकि मांस कट्टे में भर लिया था। पुलिस ने गो संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।


बृहस्पतिवार सुबह पुलभट्टा थाने के एसआई प्रवीण सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। बरी पहुंचने पर उनको सूचना मिली कि तीन लोगों ने रात में गोवंशीय पशु को काटा है और उसके मांस को बेचने के लिए जा रहे है। पुलिस ने पोल्ट्री फार्म के नजदीक खेतों में पहुंचकर गांव महौलिया, बहेड़ी जिला बरेली निवासी तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो तस्कर फरार हो गए। तस्लीम ने फरार आरोपियों के नाम ग्राम महौलिया निवासी आमिर उर्फ गुड्डू और कंठगरी मोड़ सितारगंज निवासी नदीम बताया। उसने पशु काटने की बात कबूली। पुलिस ने उसके कब्जे से 34 किलो मांस बरामद किया। पुलभट्टा एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481