Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia Ukraine War: रूस ने 12 दिन बाद कीव पर किया हवाई हमला - The Indian Exposure

Russia Ukraine War: रूस ने 12 दिन बाद कीव पर किया हवाई हमला

रूसी सेना ने रविवार को 12 दिन बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमला किया। रूसी सेना ने कीव पर हमले के लिए एक के बाद एक कई ड्रोन भेजे, लेकिन सभी को मार गिराया गया। कीव क्षेत्र के गवर्नर रुसलान क्रैवचेंको ने बताया है कि मार गिराए गए ड्रोन के मलबे से एक व्यक्ति घायल हुआ है। इसके अतिरिक्त कोई नुकसान नहीं हुआ है।

 रविवार को रूसी विमानों ने 27 अन्य स्थानों पर बमबारी भी की। यूक्रेन युद्ध के 16 महीनों में यह पहला मौका है, जब रूसी सेना ने 12 दिन तक कीव पर कोई हमला नहीं किया।

पूर्वी यूक्रेन के मोर्चों और खेरसान प्रांत में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलाबारी जारी है। वहां हुए नुकसान की पुष्ट जानकारी नहीं है। इस बीच बाखमुट शहर पर फिर से कब्जा करने के लिए यूक्रेनी सेना ने उस पर दो तरफ से हमला किया है। वहां एक बार फिर से भीषण लड़ाई छिड़ गई है।

अमेरिका की बास्केटबाल स्टार ब्रिटनी ग्रीनर के बदले में कुछ महीने पहले रिहा हुए रूसी हथियार सौदागर विक्टर बाउट रूस की क्षेत्रीय विधानसभा के चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। वह घोर राष्ट्रवादी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतकर यूलियानोव्स्क विधानसभा में पहुंचे हैं।

बाउट को 2008 में अमेरिकी सुरक्षा एजेंटों ने थाइलैंड से गिरफ्तार किया था। इसके बाद चले मुकदमे में अमेरिकी न्याय विभाग ने उसे विश्व के सबसे ज्यादा हथियार आपूर्ति करने वाले सौदागरों में से एक कहा था। कहा जाता है कि बाउट ने पूरे विश्व के आतंकी संगठनों और अमेरिका के दुश्मनों को हथियारों की आपूर्ति की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481