राइंका झनकट में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक नफीस अहमद पर छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर आक्राेशित अभिभावकों और कई संगठनों ने 21 जुलाई को कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था।
अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानाचार्य सुभाष सिंह राणा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक नफीस अहमद के खिलाफ धारा 354 समेत लैंगिक बाल अपराध संरक्षण अधिनियम(पॉक्सो) के तहत केस दर्ज कर लिया था। रविवार का एसआई पंकज महर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी शिक्षक को सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।