Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Twitter : नीली चिड़िया की जगह अंग्रेजी का 'एक्स' होगा ट्विटर का नया लोगो, एलन मस्क ने दी जानकारी - The Indian Exposure

Twitter : नीली चिड़िया की जगह अंग्रेजी का ‘एक्स’ होगा ट्विटर का नया लोगो, एलन मस्क ने दी जानकारी

पिछले साल ट्विटर के कमान संभालने के बाद एलन मस्क कंपनी में कई बदलाव कर चुके हैं। अब इसका विशिष्ट नीली चिड़िया वाला लोगो जल्द ही इतिहास बन जाएगा। कंपनी में नए बदलाव के रूप में ट्विटर डॉट कॉम को एक्स डॉट कॉम से रीडायरेक्ट कर दिया है। मस्क ने अपने एक ट्वीट में बताया कि ट्विटर का लोगो आज लाइव हो जाएगा। मालूम हो कि मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खरिदा था, जिसके बाद कंपनी में यह नया बड़ा बदलाव है।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि जल्द ट्विटर के लोगो को बदला जाएगा। उन्होंने इसके साथ ही एक टिमटिमाते हुए “X” की एक तस्वीर पोस्ट की यानी अंग्रेजी का अक्षर “एक्स” से ट्विटर का लोगो बदल जाएगा। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जल्द ही हम ट्विटर के ब्रांड और धीरे-धीरे, सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481