Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rain Alert: दिल्ली में आज से फिर करवट लेगा मौसम, तीन दिन अच्छी वर्षा के आसार - The Indian Exposure

Rain Alert: दिल्ली में आज से फिर करवट लेगा मौसम, तीन दिन अच्छी वर्षा के आसार

फिलहाल भले दिल्ली वासी उमस भरी गर्मी से परेशान हों, लेकिन मंगलवार से मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन राष्ट्रीय राजधानी में अच्छी वर्षा हो सकती है, जिससे ना केवल उमस कम होगी बल्कि तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इस बीच सोमवार को भी तेज धूप और उमसभरी गर्मी से राजधानी वासियों की हालत खराब रही।

बीच बीच में बादलों की आवाजाही भी लगी रही, लेकिन वर्षा नहीं होने से गर्मी या उमस भी कम नहीं हुई। लोग दिन भर पसीने से दुखी होते रहे। यही वजह रही कि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 84 से 54 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। गर्जन वाले बादलों के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बरसात होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 36 और 27 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन तक लगातार दिल्ली में अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 एवं 25 डिग्री के करीब रहेंगे।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा मध्य भारत से वापस दिल्ली के आसपास आ रही है। इसीलिए मंगलवार से वर्षा का दौर शुरू होगा और फिर अगले तीन चार दिन चलेगा। इस दौरान तेज वर्षा के भी आसार हैं। यह बरसात भी न केवल दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481