
पुलिस ने चार ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बुधवार को बाजार चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल की टीम ने एक युवक को शक के आधार पर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 4.93 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ मे युवक ने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की सोनकर निवासी वार्ड संख्या-13 रेलवे स्टेशन रोड खटीमा बताया। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर लिया है।