Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rajasthan: सीकर में PM मोदी की जनसभा आज, किसानों को देंगे बड़ी सौगात - The Indian Exposure

Rajasthan: सीकर में PM मोदी की जनसभा आज, किसानों को देंगे बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेखावाटी की धरती से देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में एक साथ किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी किसान सभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी की सभा को लेकर सीकर और झुंझुनूं सहित शेखावाटी के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। सीकर में पीएम मोदी राष्ट्र को 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र समर्पित कर यूरिया गोल्ड लांच करेंगे। जबकि राजस्थान को छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात देंगे। साथ ही सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे और पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे।

बता दें कि भारत सरकार ने मौजूदा गांव, ब्लॉक, उप जिला, तालुका और जिला स्तरीय उर्वरक खुदरा दुकानों को मॉडल उर्वरक खुदरा दुकानों में बदलने का निर्णय लिया है, जिन्हें ‘प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र’ (पीएमकेएसके) के रूप में भी जाना जाता है। पीएमकेएसके कृषि संबंधी सभी इनपुट और सेवाओं के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे। मोदी इस दौरान राष्ट्र को 1.25 लाख पीएमकेएसके समर्पित करेंगे, जो किसानों की विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करेंगे और कृषि-इनपुट, उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरण, मिट्टी और बीज के लिए परीक्षण सुविधाएं प्रदान करेंगे। किसानों में जागरुकता पैदा करेंगे, विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे और ब्लॉक व जिला स्तर के आउटलेटों पर खुदरा विक्रेताओं की नियमित क्षमता निर्माण सुनिश्चित करेंगे। यह पहल न केवल किसानों को इनपुट और सूचना तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगी, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481