Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली में होगी झमाझम बारिश ,आज के लिए येलो अलर्ट जारी - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली में होगी झमाझम बारिश ,आज के लिए येलो अलर्ट जारी

राजधानी के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह झमाझम वर्षा देखने को मिली। इससे उमस और गर्मी की चुभन भी कम हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार आधी रात के बाद से ही बादल छाने लगे थे। सुबह कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। ज्यादा बरसात सुबह आठ बजे तक ही हुई। इसके बाद कुछ जगह हल्की धूप भी निकल आई। अलबत्ता, वर्षा और बादल के कारण तापमान में कमी आई। सफदरजंग में बुधवार अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 100 से 80 प्रतिशत तक रहा। वर्षा 37.7 मिमी रिकार्ड की गई।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। कई जगह बूंदाबांदी ही हुई, जबकि मयूर विहार में भारी बरसात दर्ज की गई है। मयूर विहार में सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे के बीच 111 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। मुंगेशपुर में भी 53.5 मिमी बरसात हुई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मानसून सीजन की 73 प्रतिशत वर्षा दो माह से भी कम समय में हो गई है। सीजन की सामान्य वर्षा 247.8 मिमी है जबकि अभी तक हो चुकी है 470.3 मिमी वर्षा। इसी तरह जुलाई में दो दिन 100 मिमी से अधिक वर्षा भी दर्ज की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481