Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे मेघा, यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे मेघा, यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा

बृहस्पतिवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही तो दिन भर बनी रही, लेकिन हल्की वर्षा कुछ इलाकों में ही हुई। यह बात अलग है कि उमसभरी गर्मी की चुभन कम रही .

 कुछ क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बरसात भी हो सकती है। कहने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली में सूरज तो सुबह ही निकल गया था, लेकिन दिन भर बादलों और सूरज के बीच जुकाछिपी चलती रही। कई बार घने बादल भी छाए। इस दौरान सफदरजंग, लोधी रोड, जाफऱपुर, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके चलते तापमान में भी अधिक वृद्धि नहीं हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी बादल और वर्षा का मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को भी ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति आठ से 12 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

दिल्ली की हवा चल रही साफ

मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 92 रहा। इस स्तर की हवा को “संतोषजनक” श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481