Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rudrpur: बहन से हुए मामूली विवाद पर भाइयों ने की युवक की हत्या - The Indian Exposure

Rudrpur: बहन से हुए मामूली विवाद पर भाइयों ने की युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के प्रीतविहार में धारदार हथियार से युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पड़ोसी तीन भाइयों और दो बहनों पर हत्या का आरोप है। हत्या करने से पहले युवक को घर के भीतर खींचा और जमकर पीटा भी गया। मूल रूप से गोरखपुर यूपी का रहने वाला प्रकाश चौहान (19) का परिवार करीब 40 साल से यहां रह रहा था।

कुछ साल पहले उसका परिवार वार्ड नंबर 25 प्रीतविहार फाजिलपुर महरौला में रहने लगा था। उसके माता-पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। इस दौरान वह अकेले किराए पर रह कर मजदूरी करता था। पड़ोसी शिवम कोली, राहुल पासवान समेत कई लोगों ने बताया कि शुक्रवार को वह ड्यूटी से आया था और मोहल्ले में घूम रहा था।

आरोपी घर छोड़ कर फरार
इस दौरान मंदिर के नजदीक रहने वाली एक युवती से उसकी कहासुनी हो गई। इतने में युवती के तीन भाई आए और प्रकाश पर पहले से फंटी से वार किया फिर उसे घर के भीतर खींच ले गए। वहां युवती ने अपनी बहन और तीनों भाइयों के साथ मिलकर प्रकाश को जमकर पीटा। बाद में धारदार हथियार से उसकी जान ले ली। शोर होने पर पड़ोसियों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच रंपुरा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस एक आराेपी को कोतवाली ले आई। इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल, फॉरेंसिक टीम के कई लोग मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि जांच की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481