Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Bengaluru: दुष्कर्म और वसूली के आरोप में कन्नड़ फिल्म निर्माता अरेस्ट - The Indian Exposure

Bengaluru: दुष्कर्म और वसूली के आरोप में कन्नड़ फिल्म निर्माता अरेस्ट

कर्नाटक पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म करने और अपराध का वीडियो लीक करने की धमकी देकर पैसे वसूलने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता से जबरन वसूली की कोशिश करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया शख्स एक कन्नड़ फिल्म निर्माता है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वीरेंद्र बाबू ने पीड़िता से 15 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 2021 में हुई थी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी को भुगतान करने के लिए उसे अपने सोने के गहने तक बेचने पड़े थे।

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

पैसे को लेकर आरोपी ने 30 जुलाई को एक बार फिर फोन पर पीड़िता को धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे कार में ले गया और बंदूक दिखाकर धमकाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481