Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP Chunav 2023: अमित शाह आज पेश करेंगे BJP सरकार का रिपोर्ट कार्ड - The Indian Exposure

MP Chunav 2023: अमित शाह आज पेश करेंगे BJP सरकार का रिपोर्ट कार्ड

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल एवं ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे। शाह रविवार को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के चार कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रदेशवासियों के सामने रखेंगे। इसमें युवा, किसान, गरीब, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अधोसंरचना विकास से लेकर अन्य क्षेत्रों में जो विकास के काम हुए हैं, उन्हें बताया जाएगा।

भाजपा चुनाव में विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है, विकास का यह प्रगति रिपोर्ट कार्ड विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश में लगातार दौरे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री हाल ही में सागर आए थे और संत रविदास लोक के लिए भूमि पूजन करके गए हैं। अब रविवार को अमित शाह भोपाल आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481