Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mexico Bus Accident: मैक्सिको में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 16 लोगों की मौत - The Indian Exposure

Mexico Bus Accident: मैक्सिको में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 16 लोगों की मौत

मैक्सिको में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मध्य मैक्सिको में कुआकोनोपालन-ओक्साका राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में लगभग 16 लोगों की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि  सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। पहले मरने वालों की संख्या 15 बताई गई थी। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में आठ पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बस और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर

अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा उस समय हुआ, जब लोग बस से यात्रा कर रहे थे। तभी उसकी टक्कर एक ट्रेलर से हुई। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें 16 लोगों को मौत हो गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बचाव दल ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके साथ ही बस को घटनास्थल से हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481